डबल डेकर का ठहराव बढ़ा
अलवर. रेलवेने जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन का अलवर स्टेशन पर ठहराव आगामी आदेश तक बढ़ा दिया गया है। एक अक्टूबर को इस ट्रेन का अलवर में स्टॉपेज समाप्त हो रहा था। डबल डेकर ट्रेन के ठहराव की अवधि बढ़ने के साथ शनिवार से 30 सितंबर के बाद की सीट बुकिंग का कार्य शुरू हो गया। इस ट्रेन में शुक्रवार को 30 सितंबर के बाद की अलवर से सीट बुकिंग का कार्य बंद हो गया था।