- Hindi News
- छात्रावास के हर बच्चे पर खर्च होंगे 1900 रुपए
छात्रावास के हर बच्चे पर खर्च होंगे 1900 रुपए
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में रह रहे स्कूल कॉलेज स्तरीय छात्र-छात्राओं पर सरकार अब 1900 रुपए प्रति महीने खर्च करेगी। बच्चों पर खर्च होने वाली राशि में इजाफा करते हुए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। बढ़ी हुई राशि एक सितंबर 2014 से लागू होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट के दौरान राशि को 1750 रुपए से बढ़ाकर 1900 रुपए करने की घोषणा की थी। पूर्व में बच्चों पर 1750 रुपए खर्च किए जाते थे।
कितनाकिस मद पर होगा खर्च
नएआदेशों में भोजन, नाश्ते, विशेष भोजन पर 1350 रुपए, स्कूल यूनिफार्म, जूते-मौजे पर 200 रुपए, तेल, साबुन पर 80 रुपए, चद्दर, तकिए पर 40 रुपए, बिजली-पानी पर 170 रुपए, समाचार पत्र पर 20 रुपए, छात्रावास की सफाई पर 40 रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि साढ़े नौ महीने के लिए दी जाएगी।