पुलिस ने सात गोवंश छुड़ाए
मुंडावर. मुंडावरथाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात गोकशी के लिए ले जाए जा रहे सात गौवंशों को गो तस्करों से छुड़ाकर थाना पुलिस को हवाले कर दिये। थाना पुलिस ने इन सातों गौवंशों को समीप के गांव चिरूणी की गौशाला में भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव मोहम्मदपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुछ गोतस्कर गौवंशों को गो तस्करी के लिए ले जा रहे थे। सूचना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर गोतस्करों के पास जाने लगे। जहां ग्रामीणों को अपनी ओर आते देखकर गौतस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गौतस्करों को काफी तलाश किया, लेकिन अंधेरे खड़ी फसल की वजह से गौतस्करों का कही मालूम नहीं पड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा गौतस्करों से छुड़ाए सात गौवंशों को शनिवार सुबह चिरूणी की गौशाला में भेज दिया तथा मामला दर्ज कर गौतस्करों की तलाश शुरू कर दी।