स्कूल के एकीकरण से ग्रामीण नाराज
टहला. राजकीयनवीन प्राथमिक विद्यालय तिलवाड़ को राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिलवाड़ में समायोजित करने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी हो रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल प्रजापत, भगवान सहाय शर्मा , ओम प्रकाश , सरपंच अनिता जैमन आदी ने बताया कि रा. नवीन प्रा. वि . तिलवाड़ में 80 छात्र-छात्रा हैं, जिसमें अ.ज. जाति के छात्र पढ़ते हैं जिसको 2 किमी. दूर रामावि तिलवाड़ में मर्ज कर देने से भारी परेशानी हो रही है। अ.ज. की स्कूल होने पर सरकार ने नियम के विरुद्ध इसे मर्ज किया गया है जिसकी पूर्व में भी जिला कलेक्टर अलवर से शिकायत की गई थी पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है छोटे बच्चों को स्टेट हाइवे पार कर जाना पड़ रहा है। राउप्रावि टहला में छात्र संख्या 286 होने यहां पर्याप्त मात्रा में स्टाफ, बिल्डिंग आदि की पूर्ण सुविधा के बावजूद भी सरकार ने इसे मर्ज कर 1 किमी. दूर राउमावि टहला में समायोजित करने को लेकर शनिवार को अभिभावकों ने सुरेश कुमार शर्मा के सानिध्य में ब्रह्मचारी आश्रम टहला पर एक मीटिंग का आयोजन कर मुख्यमंत्री से मिलने पर सहमति जताई।