अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई
लक्ष्मणगढ़. डीवाईएसपीसरजीत सिंह मीणा के नेतृत्व में शनिवार को चार थानों की पुलिस ने नांगल, सहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरण बरामद किए। डीवाईएसपी मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार नागल, सहाड़ी पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सीओ कार्यालय का स्टाफ, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली, कठूमर बड़ौदामेव थानों का जाप्ता शामिल था। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए तथा उनके ट्रैक्टर अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।