पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरला कुमारी बनी मिस फ्रेशर

सरला कुमारी बनी मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़ ग्रामीण. महाराजामहिला महाविद्यालय भगवाड़ी कलां में शनिवार को मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा सरला कुमारी मिस फ्रेशर रनअप के रूप में सपना कुमार विजेता रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमराना पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह यादव थे। प्रतियोगिता के लिए आठ राउंड बनाए गए। जिसमें रैम्प शो, परिचय प्रस्तुति, नृत्य, गीत, जोक्स, निश्चित समय अवधि में खाना खाना गुब्बारा फुलाना कार्यक्रम रखे गए। इसमें कालेज छात्रा सरला कुमारी मिस फ्रेशर के लिए चुनी गई तथा रनअप के रूप में छात्रा सपना कुमारी रही। विजेता छात्राओं को कालेज चेयरमैन दिलीप सिंह यादव, निदेशक कवंर सिंह यादव, प्रिंसिपल डाॅ. नरेश कुमार ने सम्मानित किया।

बहरोड़ ग्रामीण. मिसफ्रेशर को सम्मानित करते अितथि।