पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार शिक्षिकाओं को वार्डन लगाने के आदेश

चार शिक्षिकाओं को वार्डन लगाने के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माडायोजना के छात्रावासों में पिछले डेढ़ वर्ष से वार्डन नहीं मिलने से हो रही समस्या का अब जल्द समाधान होगा। राजगढ़, थानागाजी पंचायत समितियों में बने सात बालिका आश्रम छात्रावासों में सरकारी शिक्षिकाओं को बतौर वार्डन नियुक्त करने की दिशा में विभाग ने काम शुरू कर दिया है। 11 और 16 सितंबर को दैनिक भास्कर में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जिला शिक्षा अधिकारी सरदारमल यादव ने बुधवार को एलिमेंट्री की चार शिक्षिकाओं को वार्डन नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीईओ यादव का कहना है कि गुरुवार को सैकंडरी सेटअप की दो और शिक्षिकाओं के वार्डन संबंधी आदेश जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले कलेक्टर ने 29 अगस्त को आदेश जारी कर छह छात्रावासों में शिक्षिकाओं को वार्डन बनाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन डीईओ ने ऐसे किसी आदेश के नहीं मिलने की बात कही थी। हालांकि अभी भी थानागाजी के क्यारा स्थित बालिका आश्रम छात्रावास के लिए वार्डन की नियुक्ति संबंधी फैसला नहीं हो पाया है।

17 िसतंबर को प्रकाशित समाचार।