- Hindi News
- नटनी का बारा से मालाखेड़ा रोड तक यातायात के साधनों का अभाव
नटनी का बारा से मालाखेड़ा रोड तक यातायात के साधनों का अभाव
मालाखेड़ा| नटनीका बारा से मालाखेड़ा रोड तक दर्जनों गांवों सहित भर्तृहरि पांडुपोल जाने वाले वाले रास्तों में यातायात के साधनों का अभाव होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर अलवर-जयपुर मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में बुधवार को गांव निर्भयपुरा, चांदपहाड़ी , परसा का बास, सिया का बास, कोठी का बास, कुशलपुरा, सांरगपुरा, मानपुरा, बलदेवपुरा, घाटीतला, अहमदपुरा, नावली, धर्मपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों की बैठक नटनी का बारा में मिश्रीलाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया और परिवहन विभाग पर मिलीभगत का अारोप लगाया। उन्होंने बताया कि नटनी का बारा से परमिट जारी कर रखा है, लेकिन साधन अन्यत्र चल रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मालाखेड़ा तहसीलदार बृजेश मंगल को ज्ञापन सौंपा कर प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।