महिलाओं ने बनाई मनमोहक रंगोली
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता अग्रवाल भवन में आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने रंग-बिरंगी मनमोहक रंगोली बनाई। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गोयल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को विचित्र वेशभूषा म्यूजिकल चेयर, शुक्रवार को ग्रीटिंग कार्ड चार्ट मेकिंग, शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, रविवार को राजस्थानी नृत्य, सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता एवं मंगलवार को अग्रसेन बाल मेला कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतिभागियों को महोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान संगीता गोयल, चितल अग्रवाल, खुशबू गोयल, प्रतिभा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मंजू गुप्ता, अनिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग महिलाएं मौजूद रहे।
बहरोड़. अग्रवाल भवन में रंगोली प्रतियोगिता शामिल महिला प्रतिभागी।