बंदियों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा
अलवर| जेलके बंदी अब व्यवसायिक उच्च शिक्षा ले सकेंगे। अलवर सेंट्रल जेल में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू ) ने सेंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए इग्नू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ.शेर सिंह ने बुधवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बातचीत की।
जेल अधीक्षक सुधीर पुनिया ने बताया कि अलवर जेल में खोले जा रहे सेंटर में इग्नू की ओर से करीब साढ़े तीन सौ प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। इनमें बंदी जेल से ही10वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक ले सकेंगे। सेंटर के जरिए 11 12वीं पास बंदियों को डिग्री कोर्स कराए जाएंगे। इसके अलावा कई व्यवसायिक कोर्स, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स भी इग्नू की ओर से कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इग्नू की ओर बंदियों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। उन्हें किसी भी कोर्स की फीस नहीं देनी होगी। उन्हें पढाई के लिए सामग्री भी मुफ्त मिलेगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि राजस्थान में अजमेर जयपुर के बाद अन्य जिलों में इस तरह के सेंटर खोले जा रहे हैं।