राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कल से
अलवर| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी में 19 सितंबर से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसकी तैयारी बैठक बुधवार को डीईओ सरदारमल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने गठित समितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाबूलाल यादव ने नए नियमों के बारे में बताया। शारीरिक शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच यशवंत, प्रताप स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और राजर्षि कॉलेज खेल मैदान पर होंगे। इस दौरान खिलाडिय़ों के आवास व्यवस्था के बारे में भी विस्तृत चर्चा कर स्कूलों को जिम्मेदारी दी गई।