नोट सिक्के वितरित
तिजारा|स्टेट बैंकआफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा तिजारा ने कस्बे के जाटव धर्मशाला में सिक्का वितरण शिविर लगा कर एक, दो, पांच, दस रुपए के सिक्कों का वितरण किया। क्षेत्रीय कार्यालय अलवर के प्रशासनिक अधिकारी मुख्य प्रबंधक राम बाबू गुप्ता ने बताया कि शिविर में तीन लाख दो हजार रुपए के नए नोट आठ लाख 15 हजार के सिक्के तथा चार हजार सात सौ दस रुपए के कटे-फटे नोटों को भी बदला गया। शिविर में 274 व्यक्ति लाभान्वित हुए।