- Hindi News
- विधिक चेतना अभियान के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित
विधिक चेतना अभियान के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित
अलवर | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 15-18 सितंबर तक जिला मुख्यालय तालुका स्तर पर विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सयैद जमीर हुसैन ने बताया कि विद्यार्थीयों में विधिक चेतना पैदा करने के लिऐ निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई। इनमें विधिक चेतना अभियान के अवसर पर राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 83 छात्रों ने भाग लिया। श्री ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मन्नी का बड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नयाबास, राजकीय प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय, यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांघी नेशनल मा विद्यालय, आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्रओं ने भी भाग लिया।
अलवर. विधिक चेतना अभियान के तहत निबंध पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्य।