युवाओं ने श्रमदान कर किया पौधरोपण
अलवर | अशोकाटॉकीज के पास स्वामी विवेकानंद सर्किल पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद युवा परिषद की अोर से श्रमदान किया गया। इस दौरान युवाओं ने पौधरोपण किया। इससे पहले युवाओं ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। परिषद के प्रदेश महामंत्री अरुण शर्मा ने कहा कि नगर परिषद यूआईटी शहर में सौंदर्यीकरण की बात करती है लेकिन चौराहों पर साफ सफाई काी कोई व्यवस्था नहीं है। श्रमदान में विशाल भाटी, विनीत, हिमांशु सचदेवा, युधिष्टिर, राहुल, प्रमोद, अजय, रघुनंदन, लोकेश नरूका, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
अलवर. विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।