पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में दिखाई देंगे नए सीन और रोचक दृश्य

रामलीला में दिखाई देंगे नए सीन और रोचक दृश्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संवाद होगा आकर्षक, लंका दहन का सजीव प्रदर्शन

राम बारात होगी मुख्य आकर्षण राम विवाह और कन्यादान भी होगा

युवराजप्रताप मेमोरियल श्रीरामलीला ट्रस्ट शिवाजी पार्क की ओर से 20 से 4 अक्टूबर तक रात 8 बजे से शिवाजी पार्क स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि रामलीला का मुख्य आकर्षण राम बारात होगी। जो 24 सितंबर को अपनाघर शालीमार से निकाली जाएगी। कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। बारात में बैंड, कच्ची घोड़ी नृत्य झांकी शामिल होंगी। राम विवाह और कन्यादान की भी रस्म होगी। इस बार रामलीला में अहिल्या उद्धार, इंद्र विजय को जोड़ा गया है और जटायु-राम प्रसंग को रोचक बनाया गया है। भरत मिलाप पर महाआरती होगी। बच्चों को कला के प्रति प्रोत्साहित करने एवं संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से इस बार 100 बाल कलाकार रामलीला में अभिनय करेंगे। जिनकी उम्र 4 से 14 वर्ष के बीच है। बंगाल के मालदा से आए कारीगरों द्वारा पारसी शैली में 45 फुट लंबा और इतना ही चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। महेंद्र शर्मा के निर्देशन में रामलीला का मंचन होगा। पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बुजुर्ग और घुटने में दर्द वालों के लिए कुर्सी लगाई जाएगी।

रामचरितमानस पाठ प्रारंभ

अलवर|रामलीलाक्लब तांगा स्टैंड पर गुरुवार को अखंड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुए। क्लब के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा ने बताया कि सुबह पूजा के बाद रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुए। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें क्लब के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। रात को समाजसेवी महेंद्र तनेजा ने ध्वज पूजन किया। शुक्रवार की सुबह रामचरित मानस पाठ का समापन होगा।

रामलीला क्लब तांगा स्टैंड पर 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 9 से 12.30 बजे तक रामलीला मंचन होगा। क्लब के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा ने बताया कि इस बार लक्ष्मण परशुराम संवाद रावण अंगद संवाद को आकर्षक बनाया गया है। वहीं लंका दहन का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार 15 नए कलाकार रामलीला में अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे। जिनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच है। प्रतिदिन बाल कलाकारों द्वारा संगीत और नृत्य के द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 550 दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई जाएगी।

अलवर. रामलीला क्लब तांगा स्ट