पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह कार्ड के लिए 472 लोगों ने कराया पंजीयन

भामाशाह कार्ड के लिए 472 लोगों ने कराया पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको वार्ड नंबर 11 के लिए आदर्श विद्या मंदिर वार्ड नंबर 12 का देवजी की गली स्कूल में भामाशाह पंजीयन शिविर लगाया गया। इन शिविरों में 472 लोगों का भामाशाह कार्ड के लिए तथा 256 आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। शिविर का तीसरा दिन होने के कारण पिछले दो दिनों की अपेक्षा कम कभी भीड़ थी। नगर परिषद के एक्सईएन नरेंद्र अजमेरा ने बताया कि वार्ड 11 के 225 लोगों का भामाशाह कार्ड के लिए जबकि 147 लोगों को आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। वार्ड नंबर 12 के 247 लोगों को भामाशाह के लिए जबकि 109 लोगों का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।

आजवार्ड नंबर 13 14 का शिविर

शुक्रवारको सुबह 9 से शाम 6 बजे तक वार्ड नंबर 13 के लिए गांधी नेशनल स्कूल महल चौक वार्ड नंबर 14 के लिए देवी जी गली स्कूल मुंशीबाग में भामाशाह पंजीयन शिविर लगाया जाएगा।

अलवर. भामाशाह कार्ड के लिए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल स्कीम नंबर चार में पंजीयन कराती वार्ड नंबर 11 की महिलाएं।