उद्योग मैदान पर धरना देंगे शिक्षक
अलवर | राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की प्रदेश महासमिति के आह्वान पर 22 सितंबर को जयपुर के उद्योग मैदान पर प्रदेशभर के शिक्षकों द्वारा धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शन में अलवर से भी सैकड़ों शिक्षक हिस्सा लेंगे। यह धरना एकीकरण, समानीकरण, स्कूलों का समय परिवर्तन, मंत्रियों अधिकारियों की टिप्पणी के विरोध में दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में भाग लेने वाले शिक्षकों के लिए 22 सितंबर को अशोका टॉकीज से बस सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा तहसीलों से भी शिक्षक जयपुर पहुंचेंगे।