- Hindi News
- श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान करेगा शिक्षक संघ
श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान करेगा शिक्षक संघ
अलवर | वरिष्ठअध्यापक संघ राजस्थान स्टार के जिला सम्मेलन में बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. करण सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम होटल स्वरूप विलास में होगा। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत या इससे अधिक रहा है तो वे यशवंत स्कूल और नवीन स्कूल में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को परिणाम की फोटो प्रति 22 सितंबर तक जमा करा सकते हैं।