छात्राएं अपने लक्ष्य को ऊंचा बनाएं
अलवर | गौरीदेवीकॉलेज में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ और स्वर्ण जयंती समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आई आर एस कस्टम विभाग में सहायक आयुक्त डॉ. शालिनी शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक हमारी स्थिति में बहुत सुधार आया है। छात्राएं अपने ऊंचे लक्ष्य बनाए उनके सामने पूरा आसमां है। हमारा सही दिशा में विकास तभी होगा जब हमारा समाज हमारी सोच और निर्णयों को स्वीकार करने लगेगा। उन्होंने छात्राओं को खुद का दृष्टिकोण बदलने और व्यक्तित्व विकास करने की बात कही। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. एस एस शर्मा ने मुख्य अतिथि के उद्बोधन को छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद बताया। कार्यक्रम में छात्रा लक्ष्मी मीणा और मिथलेश यादव ने विचार रखे और सुरभि द्विवेदी और प्रीति कुमारी ने काव्य पाठ किया। इस दौरान महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. वंदना गंगवार, स्वर्ण जयंती समिति प्रभारी डॉ. रचना आसोपा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. लता शर्मा ने किया।