अग्रसेन जयंती समारोह आज से
राजगढ़ में होगा पंचायती राज संघ का जिला सम्मेलन
अलवर| अग्रवालमहासभा की ओर से शुक्रवार से 25 सितंबर तक अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल भवन में अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, नानी बाइ रो मायरो, अग्रसेन मेला रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। प्रचार मंत्री सुभाषचंद गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह 8.15 बजे अग्रवाल भवन पर ध्वजारोहण के साथ होगी। सुबह 9.30 बजे अग्रवाल छात्रावास में ध्वजारोहण, 10.30 बजे अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय में ध्वजारोहण, 11 बजे अग्रवाल छात्रावास में बैडमिंटन प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल वैजयंती प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता भी होगी।