तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर शुरू
अलवर| लोकउद्यमिता विकास एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का उद्घाटन गुरूवार को हुआ। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विवेक रघुवंशी ने नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य निरंजन सिंह ने भी उद्यम संचालन और स्थापना पर व्याख्यान दिया।
अलवर. उद्यमिता जागरूकता शिविर के उदघाटन अवसर पर मंचासीन अतिथि।