पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर|एमआईए इलाकेके नाहरपुर गांव में रविवार रात पुलिस क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स

अलवर|एमआईए इलाकेके नाहरपुर गांव में रविवार रात पुलिस क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|एमआईए इलाकेके नाहरपुर गांव में रविवार रात पुलिस क्यूआरटी(क्विक रेस्पॉन्स टीम) ने दबिश देकर 1168 पव्वे शराब 60 बोतल बीयर जब्त की है। शराब का अवैध कारोबार गांव की एक दुकान में चल रहा था। सूचना के बाद एसपी विकास कुमार के निर्देश पर एमआईए थाना प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला स्तर पर गठित क्यूआरटी महिला थाना पुलिस ने नाहरपुर में एक दुकान पर दबिश दी। दुकान की तलाशी में 955 देशी शराब के पव्वे, 213 अंग्रेजी शराब के पव्वे 60 बोतल बीयर मिली। इस मामले में पुलिस ने देसूला निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा तथा ढाढा गांव निवासी भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।