पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देह व्यापार अड्‌डे पर छापा, छह जने पकड़े

देह व्यापार अड्‌डे पर छापा, छह जने पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|पुलिस क्यूआरटीटीम ने रविवार रात एमआईए इलाके में केसरोली मोड के पास की बस्ती में छापा मारकर देह व्यापार के मामले में तीन युवक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छह लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। डीएसपी साउथ सुखवीर सिंह के नेतृत्व में एमआईए पुलिस क्यूआरटी ने केसरोली मोड़ के पास बस्ती में दबिश दी। इस दौरान वेश्यावृति करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आपत्तिजनक स्थिति में मिले भरतपुर जिले के अजान निवासी अजीत जाट, शिव कुमार जाट तथा दौसा के बरीदगी गांव निवासी नरेंद्र जाटव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा भरतपुर के बबेकर गांव के ओमी जाटव, चावला का बास घेघोली निवासी मुनीप नट, महारो नट, शेर सिंह, मोहन सिंह तथा महुआ के बरीती के जयराम को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।