राव तुलाराम को याद किया
अलवर. राव तुलाराम पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मोमबत्ती जलाते समाज के लोग।
अलवर|अहीरवाल क्षेत्रमें आजादी की अलख जगाकर क्रांति के अग्रज रहे राव तुलाराम की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को युवाओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया। राजस्थान यादव युवा महासभा की ओर से तुलाराम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कैंडल जलाकर उनके जीवन संघर्षों को याद किया। महासभा जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के अनुसार युवाओं ने राव तुलाराम के 1857 क्रांति में अंग्रेजों के साथ किए गए संघर्ष की कहानियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान यादव सभा शहर अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, कृष्ण यादव, एसआर यादव, एडवोकेट आेमवीर, विजयपाल, राहुल यादव, यदुवीर, प्रहलाद यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।