नारद माेह की लीला
अलवर. बुर्जा गांव में आयोजित रामलीला में नारद जी पहुंचे विश्वमोहिनी स्वयंवर में। यहां नारद मोह की लीला प्रस्तुत की गई ।मंगलवार को राजर्षि अभय समाज में स्वयंभू मनु- शतरूपा, रावण जन्म से लेकर सीता जन्म तक की लीला, शिवाजी पार्क के युवराज प्रताप मेमाेरियल श्रीरामलीला ट्रस्ट की ओर से सीता स्वयंबर से परशुराम संंवाद तक की लीला और रामलीला क्लब तांगा स्टैंड की ओर सेरामजन्म ताड़का सुबाहु बध तक की लीला का मंचन होगा। बुर्जा में राम जन्म ताड़का वध की लीला तक की दिखाई जाएगी।