पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसान जन्म से नहीं कर्म से महान होता है : मुनि वैराग्य सागर

इंसान जन्म से नहीं कर्म से महान होता है : मुनि वैराग्य सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| दिगंबरजैन मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि जन्म से कोई महान नहीं बनता है। जिन्होंने देश, समाज धर्म के लिए कार्य करता है, वह महान होता है। वे सोमवार को स्कीम नंबर चार स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में मंगल प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में महान बनने की सोच रखनी चाहिए ताकि वह जीवन में ऊंचा उठ सके। अच्छा विद्यार्थी वही होता है जो अपने माता- पिता और गुरु का सम्मान करे। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यसन और मांसाहार का सेवन नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने दुधारू पशुओं के वध पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई।