पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल से बताया ग्रीन हाउस का प्रभाव

मॉडल से बताया ग्रीन हाउस का प्रभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलस्तर पर बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले मेले में सरकार ने भले ही साढ़े सात हजार रुपए का बजट जारी किया हो, लेकिन सहकार ने इस मेले की कमान संभाल ली। चार दिन चलने वाले इस मेले मे तमाम खर्चा खंडेलवाल शिक्षा समिति उठाएगी। मेले में करीब 50 हजार रुपए का खर्च होने का अनुमान है।

मेले का उदघाटन सोमवार को खंडेलवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि शिक्षा समिति उपाध्यक्ष नारायणलाल बाजरगान ने किया। अध्यक्षता सचिव सेढूराम आमेरिया ने की। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल्स के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीईओ सेकंड मनोज शर्मा एडीईओ फर्स्ट रजनी भार्गव भी मौजूद थी। प्रदर्शनी में बच्चों ने बाढ़, अग्नि, वीआईपी गेट सहित ग्रीन हाउस इफैक्ट के मॉडल बनाए। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। मेला समन्वयक राजेश मुखीजा ने बताया कि मेले में 298 बच्चों और 26 शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

विज्ञान मेले में जिले के एक ही स्कूल से 12 विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में लगाए गए। ये सभी मॉडल राजेश मुखीजा के निर्देशन में तैयार किए गए। मुखीजा ने बताया कि मेले में विज्ञान प्रदर्शनी के अलावा क्विज, सेमिनार, वाद-विवाद पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पहले दिन हुई क्विज लिखित परीक्षा में 28 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें श्रेष्ठ 12 छात्रों का चयन आगामी चरणों के लिए किया गया।

रोल प्ले में 35 छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार से स्कूली बच्चे प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

इस मौके पर निदेशक मोहनलाल गुप्ता, प्रिंसिपल मुकेश सैनी, अलका माथुर, मुकेश पौरूष, नेकीराम, प्रदीप जैन, सरिता माथुर, पूनम जैन, मधु भार्गव, रोशनलाल, रतनलाल सहित कई पदाधिकारी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

अलवर. विज्ञान एवं जनसंख्या शिक्षा मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।