मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
बहरोड़. अग्रवाल समाज कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं।
भास्कर न्यूज|बहरोड़
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को अग्रवाल भवन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि पार्षद प्रेम सेठ ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम 25 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम किए जा रहे है, जिसमें सोमवार को महिलाओं बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेकर मनमोहक प्रदर्शन किया।
मंगलवार को अग्रसेन बाल मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को सुबह प्रभात फेरी, दीप प्रज्ज्वलन, शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं संबोधन कार्यक्रम होंगे। प्रतिभागियों को महोत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान समाज अध्यक्ष कपिल वैध, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप गोयल, किशनलाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनिल सेठ, मुकेश अग्रवाल, राकेश जिंदल, विनोद दीवान, सत्यनारायण अग्रवाल, श्याम सुंदर, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गोयल, गीता गोयल, शीतल अग्रवाल, खुशबू गोयल, प्रतिभा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मंजू गुप्ता, अनिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य लोग महिलाएं मौजूद थी।