पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड 9 वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

ओवरलोड 9 वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी|ओवर भारलेकर चलने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने बीती रात 9 वाहनों को जब्त कर 8 चालकों को गिरफ्तार किया है। घारूहेड़ा थाना पुलिस ने ओवरलोड ट्रक लेकर चल रहे अलवर जिला के गांव कांकर निवासी ट्रक चालक राजेश जयपुर जिला के गांव अमरपुरा निवासी धर्मपाल, फतेहपुरा निवासी ट्रक चालक यादराम को एनएच-8 पर स्थित खरखड़ा से गिरफ्तार किया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ही ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। कसौला थाना पुलिस ने सोनीपत जिला निवासी ट्रक चालक सतबीर उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र को बनीपुर चौक से, अलवर जिला के गांव गुवाना निवासी ट्रक चालक महाबीर को एनएच-8 पर स्थित काठूवास गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। रामपुरा थाना पुलिस ने भिवानी जिला के गांव भूराखेड़ी निवासी ट्रक चालक परमजीत को भाड़ावास गांव नाका से बिहार के जिला नालंदा निवासी ट्रक चालक सतेन्द्र कुमार को हरिनगर के नजदीक से गिरफ्तार किया है।