- Hindi News
- स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत हटेगा अतिक्रमण
स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत हटेगा अतिक्रमण
खेड़ली | कस्बेकी नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी महेश जैन ने बताया कि कस्बे में यह सप्ताह 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसमें सरकारी जगहों पर लगाए गए होर्डिंग, अतिक्रमण, सड़क पर दुकानदारों द्वारा रखे सामान पर कार्रवाई होगी। इसकी सूचना कस्बे में लोगों को प्रचारित की गई है। इसमें मुख्य नालों सहित सार्वजनिक शौचालयों, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन आदि जगहों पर सफाई की जाएगी।