पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोकटोक जारी है मिट्टी पत्थरों का अवैध खनन

बेरोकटोक जारी है मिट्टी पत्थरों का अवैध खनन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़ ग्रामीण| उपखंडक्षेत्र में मिट्टी पत्थरों का अवैध खनन बेरोकटोक जारी है। क्षेत्र के गांव ऊंटोली, बनहड़, मोहम्मदपुर, गोकलपुर , तसींग, खापरिया सहित रवाना-तलवाना पंचायतों में मिट्टी पत्थर खनन कार्य तेजी से बढ़ रहा है। जेसीबी मशीनों से खुदाई का कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को तेजी से सड़क पर दौड़ाई जाती है। जिससे हवा झोंके से मिट्टी के उड़ने से दुपहिया पैदल राहगीरों को परेशानी बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्र में खुदाई कार्य होने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। मामले की कई बार पुलिस-प्रशासन अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं देने से मिट्टी खनन कार्य में लगे हुए लोगों के हौसले बुलंद होने से लोगों में रोष बना हुआ है। तहसीलदार गजानंद शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से मिट्टी खनन कार्य पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध रूप से कार्य करने की सूचना मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बहरोड़ ग्रामीण. मिट्‌टी की अवैध खुदाई में जुटे ट्रैक्टर।