डांडिया धमाल उत्सव एक से
अलवर| अजयग्रुप एवं वंडर रेजीडेंसी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय डांडिया धमाल उत्सव एक अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रशांत बिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में अजय ग्रुप की सोसायटी भाग ले सकेंगी। कार्यक्रम की शुरूआत एक अक्टूबर को शाम सात बजे माता की आरती से होगी। दीप प्रज्वलन अजय ग्रुप के निदेशक अतुल सिंह, वंडर हाइट्स के अध्यक्ष निकुंज सांघी, वंडर रेजीडेंसी के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भाटी, वंडर एक्सीलेंसी सोसायटी के अध्यक्ष अशोक तनेजा करेंगे। इसमें बेस्ट डांसर, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड्स डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट ड्रेस अप चुने जाएंगे। इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।