पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| प्रशासननगर परिषद की ओर से कंपनी बाग में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत जिला कलेक्टर एमपी स्वामी विधायक बनवारी लाल सिंघल ने खुद झाडू लगाकर की। इस मौके पर विधायक ने आमजन से सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए केवल प्रशासन पर ही निर्भर रहकर हमें अपने वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के प्रयास करने होंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन के साथ नागरिक का भी दायित्व है कि वह अपने घर के साथ-साथ अपने आस पास के क्षेत्र सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रतिबद्घ रहें। उन्होंने कूड़ा निर्धारित जगह पर डालने पॉलीथीन बैग का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने नगर परिषद यूआईटी के अधिकारियों को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत ही नहीं बल्कि हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने को कहा। अभियान की शुरुआत करने के बाद विधायक कलेक्टर ने पुरजन विहार (कंपनी बाग) का निरीक्षण कर यूआईटी के अधिकारियों को समुचित सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षतिग्रस्त बिजली के पोल साउंड सिस्टम को ठीक करवाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति हर्षपाल कौर, उपसभापति राजदुलारी शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर नीलिमा तक्षक, यूआईटी सचिव महेंद्र सिंह लोढ़ा, नगर परिषद सफाई समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक पाठक आदि मौजूद थे। रेशमा देवी नानक चंद मित्तल फाउंडेशन की ओर से सफाई अभियान में सहयोग किया गया। ट्रस्टी गिरीश गुप्ता ने बताया कि मुख्य ट्रस्टी डॉ. एससी मित्तल अल्का मित्तल, मेहर चंद गुप्ता, डॉ. राजीव मित्तल, मुक्ता, डॉ. केके गुप्ता, डॉ.केके शर्मा, मेहर चंद गुप्ता, डॉ. महेश चंद जैन सनराइज यूनिवर्सिटी के उमेश कुमार ने भाग लिया।

कंपनी बाग में नियमित सफाई हो

कंपनीबाग बचाओ समिति के मुरारी पाराशर का कहना है कि कंपनी बाग के दो विभागों की व्यवस्था होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण अव्यवस्था फैल रही है। यूआईटी पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं करने का जिम्मा है। देखरेख का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाए कर्मचारी करते हैं। यूआईटी सुधार का काम कराती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से नियुक्त अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

दो अक्टूबर तक चलेगा अभि