स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
अलवर| निर्मलभारत अभियान के तहत शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार इसके तहत शनिवार को ही नीमराणा सहित कई पंचायत समितियों में छात्रों ने रैली निकालकर सफाई का संदेश दिया। सप्ताह के दौरान स्कूलों में बच्चों की पोस्टर, निबंध प्रतियोगिताएं कराकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही बच्चे रैली निकालकर साफ-सफाई को लेकर जागरूक भी करेंगे। सीईओ राजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार अभियान का समापन दो अक्टूबर को होगा।