- Hindi News
- नील गायों की हत्या संबंधी कानून का विरोध
नील गायों की हत्या संबंधी कानून का विरोध
अलवर | रोटरीइंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए क्रांति मेहता ने राज्य सरकार के नील गायों की हत्या के लिए सरपंच को अधिकार देने संबंधी कानून का विरोध किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीय, राज्यपाल एवं लोकायुक्त को भेजे पत्र में बताया है कि सरकार की वन्यजीव नील गाय की हत्या का अधिकार सरपंचों को देने के लिए कानून में संशोधन करने की मंशा है। ऐसा होने से अन्य वन्यजीवों का जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। किसानों की फसल बचाने के लिए अहिंसक तरीका अपनाने की जरूरत है। सरकार गाय की हत्या पर दस साल का कानून बनाने जा रही है। ऐसी स्थिति में नील गाय के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।