पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों में बुखार की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम

मजदूरों में बुखार की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. बीमार मजदूरांे की जांच करते डॉ. राजीव मित्तल।

अलवर| अपनाघर शालीमार में ठेके पर काम कर रहे विभिन्न प्रदेशों के श्रमिकों को बुखार की शिकायत की सूचना के बाद रविवार सुबह चिकित्सा विभाग की टीम ने झुग्गी में रहने वाले मजदूरों की जांच की। टीम के साथ पहुंचे डॉ. राजीव मित्तल ने 22 रोगियों की जांच कर बुखार, जुकाम, खांसी की दवाएं दी। नर्सिंग कर्मी गजेंद्र कुमार ने मलेरिया जांच के लिए 17 ब्लड स्लाइड तैयार की है।

श्रमिकों ने बताया कि झुग्गियों के लोग बीमार होने लगे तो काफी संख्या में मजदूर अपने गांव चले गए। मजदूरों के बीमार होने को लेकर ठेकेदार बेपरवाह बना हुआ है। झुग्गियों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तक नहीं की गई है। बिहार, पश्चिमी बंगाल, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के काफी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं। ये सभी नए कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में झुग्गियां बनाकर निवास कर रहे हैं। झुग्गियों के आसपास खड़ी फसल और घास के कारण मच्छरों की अधिकता से ये मजदूर मौसमी बीमारी की चपेट में आए हैं।

कोटकासिमसीएचसी पर डॉक्टर लगाया : सीएमएचओडॉ. आर के मीणा ने रविवार को कोटकासिम क्षेत्र के कई गांवों में चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंनें बताया कि डॉक्टर की कमी को पूरा करने के लिए फिलहाल जोड़िया पीएचसी से डॉ. विजय को व्यवस्था के लिए कोटकासिम सीएचसी पर लगा दिया गया है। इस दौरान महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जालम सिंह राठौड़ एवं बीसीएमओ डॉ. डी के गुप्ता भी साथ थे।