अलवर| एनईबी थानाइलाके के तूलेड़ा रोड क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई है। एनईबी थाने के उपनिरीक्षक बने सिंह ने बताया कि तूलेड़ा रोड निवासी योगेश सैनी पुत्र सोहन लाल सैनी को उसके पिता और भाई रात करीब तीन बजे सामान्य चिकित्सालय लेकर आए।
युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।