आज निकलेगी जागरुकता रैली
अलवर| प्रशासनकी ओर से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार की सुबह आठ बजे भगत सिंह चौराहा स्थित नवीन स्कूल से बच्चों की जागरुकता रैली निकाली जाएगी। रैली को जिला कलेक्टर एमपी स्वामी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर परिषद आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कंपनी बाग रोड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।