कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
एससी-एसटीएसोसिएशन रेलवे एंप्लाइज यूनियन की वार्षिक बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एसोसिएशन कार्यालय में हुई। बैठक में सदस्यों ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान को तेज करने अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया। ब्रांच अध्यक्ष जेपी शामदिया ने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया और सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामसिंह, सचिव हरिकिशन मीणा, उपाध्यक्ष केसी मीणा, संगठन सचिव ताराचंद जाटव, ब्रांच कोषाध्यक्ष रामसिंह मीणा उपस्थित थे। संचालन सचिव रंगलाल मीणा ने किया।
अलवर. एससी-एटी रेलवे एंप्लाइज यूनियन की वार्षिक बैठक में विचार रखते सदस्य।