- Hindi News
- भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ 7 को
भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ 7 को
भूरासिद्धहनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा 7 अक्टूबर को राम नाम का संकीर्तन सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। धार्मिक सेवा परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने बताया कि रात 8 बजे राम नाम का संकीर्तन रात 9 बजे सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इस दिन रामचरित मानस पाठ के 5194 दिन पूर्ण होने पर हनुमान जी महाराज के 5 हजार 194 लड्डुओं 519.4 किलोग्राम दूध की खीर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर की चारों में 108 दीपक, देवताओं के स्थान समाधियों पर 51 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। हनुमान जी महाराज को राम नाम का चोला चढ़ाया जाएगा और फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।