जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित
अलवर| जिलाबॉॅक्सिंग संघ की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार शाम को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता से जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रकाश, मुकेश, अजीत यादव, मोनू, दीपक, सुनील, अजय, ब्रजेश चिराग चौधरी विजेता रहे। विजेताओं को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया गया। ये 4 अक्टूबर से पाली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि दिनेश भार्गव ने किया। अध्यक्षता श्याम बहादुर टोंगड़ा ने की। उद्घाटन कार्यक्रम में खेल अधिकारी सबल प्रताप सिंह रणधीर सिंह यादव भी शामिल थे।