पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक होगा गांवों से दूध संकलन का सिस्टम

आधुनिक होगा गांवों से दूध संकलन का सिस्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवोंकी दुग्ध सहकारी समितियों से दूध संकलन का सिस्टम आधुनिक होगा। वर्ल्ड बैंक के चार करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत समितियों में दूध मापने, फैट और एसएनएफ मापने के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। आधुनिक चिलिंग प्लांट और बल्क कूलर भी लगाए जाएंगे। इसमें 3.25 लाख रुपए की राशि ग्राम आधारित संकलन सिस्टम प्रोजेक्ट से मिलेगी और शेष राशि को डेयरी एवं समितियां वहन करेंगी। यह जानकारी अलवर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. की सोमवार को सरस डेयरी प्रांगण में आयोजित आमसभा में प्रबंध संचालक एस के महाजन ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की एनडीडीबी से स्वीकृति चुकी है। इससे समितियों के कार्य को मजबूती मिलेगी। आमसभा में कई समितियों के सचिवों ने डेयरी तक पहुंचने में दूध के खराब होने और समय पर फैट और एसएनएफ की जानकारी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि एसएमएस जानकारी दी जाए या फिर सीयूजी प्लान की सिम दी जाएं। क्योंकि फैट और एसएनएफ की जानकारी उन्हें कई दिन बाद पेमेंट के समय होती है। यहां कर्मचारियों की सेवा अवधि 58 से 60 साल किए जाने के मामले में चेयरमैन ईश्वरी देवी ने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में ऐसा निर्णय नहीं लिया जाएगा। जब समिति सचिवों ने शिकायतों पर ध्यान नहीं देने का मामला उठाया तो चेयरमैन एवं बोर्ड सदस्यों ने उनके मामलों का पांच दिन में निराकरण करने का निर्णय लिया। इस मौके पर बोर्ड सदस्यों के अलावा करीब चार सौ दुग्ध सहकारी समितियों के चेयरमैन और सचिव मौजूद थे।

अलवर. अलवर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की आम सभा को संबोधित करते समिति सचिव।