- Hindi News
- खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग
खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग
खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग
बहरोड़| कस्बेके पुराना बस स्टैंड स्थित महावर भवन में रविवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महावर समाज के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुए महावर वैश्य समाज के अध्यक्ष छत्रपाल गुप्ता ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतियोगिता में म्युजिकल चेयर, रिंग प्रतियोगिता बॉस्केटबाल आयोजित की गई। जिसमें रिंग पुरुष वर्ग में प्रथम शिवम गुप्ता, द्वितीय गौतम गुप्ता, महिला वर्ग में प्रथम शैली गुप्ता, द्वितीय गरिमा गुप्ता, म्युजिक चेयर में प्रथम मेघा गुप्ता, द्वितीय महक गुप्ता, बॉस्केटबाल में प्रथम सतीश गुप्ता द्वितीय में विजय गुप्ता, महिला वर्ग में निशा गुप्ता सुनीता गुप्ता विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान रामचन्द्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, गोविंद शरण, नीशु गुप्ता, विपिन गुप्ता, शिंभूदयाल गुप्ता मौजूद रहे।
बहरोड़. म्यूिजकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।