सरसों, गेहूं ग्वार के भावों में आई तेजी
अलवर। कृषिउपज मंडी में शुक्रवार को जिंसों के भावों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सरसों, गेहूं ग्वार में कुछ तेजी आई। व्यापारी सुरेश जलालपुरिया ने बताया कि मंडी में जिंसों के भाव निम्न रहे।
जिंस भाव रुपए प्रति क्विंटल
गेहूं 1535 से 1625 तक
जौ 1350 से 1450 तक
चना 2850 से 2950 तक
बाजरा 1070 से 1110 तक
अरहर 3700 से 4100 तक
सरसों 3700 से 4100 तक
ग्वार 4000 से 4200 तक
तिल्ली 8300 से 8600 तक