कला कॉलेज में प्रतियोगिताएं शुरू
अलवर. कलाकॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरूआत प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा और उपाचार्य डॉ. आर सी खंडूरी ने की। एकल गान में 20 प्रस्तुतियां दी गई समूह गान में 7 ग्रुपों ने हिस्सा लिया। युगल गायन में पारुल बेदी और आंचल गुप्ता, महेश शाहरुख, वादन में मुकेश गोयर और गोविंद सिंह तथा शाहरुख की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। विचित्र वेशभूषा में अंधा कानून की देवी के रूप में दामिनी शर्मा, भारत माता के रूप में पारुल बेदी, सैनिक के रूप में आंचल गुप्ता और आदिवासी के रूप में महेश यादव की प्रस्तुतियों पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति सदस्य शीतल मीणा, आंचल मीणा, नीता अवस्थी, अंशु पुरी, अरुण बाला, विजय गुप्ता, रेणू मित्तल, पिंकी यादव, अंशु वाजपेयी, नीतू जेवरिया सहित कई व्याख्याता मौजूद रहे। संयोजक डॉ. हेमा देवरानी ने बताया कि शनिवार को एकल, युगल, समूह नृत्य, मिमिक्री, एकाभिनय, नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संचालन डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. सुमन सिंह और प्रो. वेदप्रकाश यादव ने किया।