पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीडी कॉलेज में विस्तार भाषण का आयोजन

जीडी कॉलेज में विस्तार भाषण का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. गौरीदेवीकॉलेज में शुक्रवार को मनोविज्ञान विभाग द्वारा विस्तार भाषण का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सी पी माथुर ने छात्राओं को गाइडेंस काउंसलिंग पर सारगर्भित भाषण दिया। उन्होंने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक और रोजगारपरक युग में स्वस्थ और सामान्य व्यक्ति के लिए काउंसलिंग के माध्यम से समझाया। इस दौरान प्राचार्य ज्योति सिन्हा, उपाचार्य डॉ. एस एस शर्मा, डॉ. शैलेंद्र भाटी, डॉ. अर्पिता चौधरी सहित कई व्याख्याता मौजूद रहे। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्निहोत्री ने किया।