पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी अब दो दिन और कर सकेंगे

मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी अब दो दिन और कर सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवरमेगा ट्रेड फेयर में शहर के लोगों के पास अब दो दिन खरीदारी का मौका बचा है। दशहरा मैदान में एक ही स्थान पर ड्रेसिंग रूम, ड्राइंग रूम, स्टडी रूम, रसोई से लेकर अन्य तरह की खरीदारी अंतिम दो दिन और कर सकेंगे। इसमें देश के विभिन्न भागों की मशहूर वस्तुओं को खरीदने का शहर के लोगों को अवसर मिल रहा है। शुक्रवार को फेयर में अच्छी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

फेयर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी पसंद की वैरायटी वाली वस्तुएं खरीद रहे हैं। महिलाओं के लिए तो यह विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महिलाओं के लिए शॉल, साड़ी, सूट, कम समय में रसोई का काम निपटाने वाली वस्तुएं, वास्तु से संबंधित वस्तुएं सहित अन्य वस्तुओं की डिमांड की जा रही है।

पानीपत के कंबल के आकर्षक रंग खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा वहां की बनी रजाइयों की जबर्दस्त मांग की जा रही है। दिल्ली के महाराजा सोफा की मांग बढ़ गई है। बिना पानी का कूकर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। रेडिमेड कपड़े, हैल्थ केयर, आचार मुरब्बे की खरीदारी की जा रही है। कश्मीर शॉल सूट के स्टॉल पर भी खरीदारी की जा रही है। बांबे की ज्वैलरी पंजाब के सूट की मांग अच्छी है। इसके साथ ही फेयर में बच्चों की पसंद के खिलौने कुछ अन्य आइटम भी मिल रहे हैं। फेयर में खानपान की वस्तुएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है।

अलवर. मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करते लोग।