कला कॉलेज आरओबी पर यातायात बंद
अलवर. कला काॅलेज ओवरब्रिज पर यातायात का आवागमन बंद कर दिया गया है।
भास्कर न्यूज | अलवर
ट्रांसपोर्टनगर को जेल चौराहे से जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज पर यातायात बंद कर दिया गया है। निर्माण काम पूरा होने के बाद इस पर से लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी थी। इस पर दो-तीन दिन फिनिशिंग का काम चलेगा। इसके बाद इसके शीघ्र ही लोकार्पण की संभावना है। इससे देखते हुए यातायात रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
रिडकोर के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि आरओबी पर रिफलेक्टर, रोड के बीच की लाइनिंग अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही सफाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ अन्य कमियों को दूर किया जा रहा है। यह काम दो तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। इस आरओबी पर कार्य के लिए गुरुवार को यातायात रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस की मदद ली गई। इधर, अग्रसेन सर्किल-भगतसिंह और ट्रांसपोर्ट नगर- कला कॉलेज पुल पर काम में तेज होने का कारण कांग्रेस की ओर से शीघ्र उद्घाटन नहीं होने पर आमजन के साथ खुद उद्घाटन करने की दी गई चेतावनी मानी जा रही है।
दो-तीन दिन चलेगा फिनिशिंग का काम
कवायद