- Hindi News
- काला कुआं क्षेत्र में सफाई का कार्यक्रम कल
काला कुआं क्षेत्र में सफाई का कार्यक्रम कल
अलवर | हैल्पिंगहैंड संस्था की ओर से क्लीन अलवर मूवमेंट के तहत रविवार को काला कुआं क्षेत्र में सफाई का काम किया जाएगा। प्रवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि काला कुआं में सुबह 8.15 बजे सफाई शुरू की जाएगी। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्रा शिक्षकों के अलावा वार्ड पार्षद धीरज जैन भी शामिल होंगे।