पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं

रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने गुरुवार को उमरैण के ग्राम पंचायत चांदोली में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्‍याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत चिकित्सा स्टाफ के पूरे समय तक उपस्थित नहीं रहने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें तथा स्टाफ के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक को ग्राम चांदोली एवं घाटी का बास के आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिला कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरवाने, जिला रसद अधिकारी को क्षेत्र के सरपंच के माध्यम से नए राशन कार्डाे का वितरण कराने, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को क्षेत्र में हो रहे अवैध पेयजल कनेक्शनों को हटवाकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।